1. Home
  2. यूपी

Mahakumbh 2025 : अखिलेश यादव ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, बीजेपी का तंज-देर आए, दुरुस्त आए, अब चित्त…

Mahakumbh 2025 : अखिलेश यादव ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, बीजेपी का तंज-देर आए, दुरुस्त आए, अब चित्त…

Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) का आयोजन चल रहा है, जिसमें रोजाना लाखों की तादाद में श्रद्धालु संगम स्नान करने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी प्रयागराज पहुंचे हैं और संगम में पुण्य की डुबकी लगाई है।

संगम में स्नान के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बाचतीत के दौरान बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा, कुंभ में आए तो सहनशीलता के साथ स्नान करें, यहां लोग दान-पुण्य के लिए आते है, वॅाटर स्पोर्ट के लिए नहीं आते।

Mahakumbh 2025 : अखिलेश यादव ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, बीजेपी का तंज-देर आए, दुरुस्त आए, अब चित्त…

देखें वीडियो

वहीं सपा सुप्रीमों के संगम में स्नान पर बीजेपी ने भी तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव के महाकुंभ आगमन और संगम स्नान को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, "देर आए, दुरुस्त आए। उम्मीद है कि संगम स्नान के बाद अखिलेश यादव का चित्त शांत हो जाएगा।" त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव लंबे समय से महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर नकारात्मक बयान दे रहे थे।

Mahakumbh 2025 : अखिलेश यादव ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, बीजेपी का तंज-देर आए, दुरुस्त आए, अब चित्त…

बीजेपी नेता का आरोप

राकेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर झूठे प्रचार कर रहे थे और श्रद्धालुओं को गुमराह कर रहे थे। उन्होंने कहा, "आज उन्होंने अपनी आंखों से व्यवस्थाओं को देखा है। अब शायद कुंभ के बारे में नकारात्मक टिप्पणियां बंद करें।"

महाकुंभ की व्यवस्थआओं पर अखिलेश उठा चुके है सवाल

अखिलेश यादव ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं और संगम स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर कई बार सवाल उठाए हैं। हाल ही में उन्होंने हरिद्वार में गंगा स्नान भी किया था।

Mahakumbh 2025 : अखिलेश यादव ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, बीजेपी का तंज-देर आए, दुरुस्त आए, अब चित्त…

राजनीति बनाम आस्था

महाकुंभ 2025 न केवल आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि राजनीतिक सरगर्मियों का मंच भी बन गया है। जहां एक ओर श्रद्धालु आस्था में लीन हैं, वहीं दूसरी ओर राजनेताओं के आगमन से सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।

राहुल और प्रियंका का संभावित आगमन

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी प्रयागराज आकर संगम स्नान कर सकते हैं। बता दें कि बीते दिनों सीएम योगी ने अपनी कैबिनेट के साथ संगम में डुबकी लगाई थी।