सुहागरात पर दुल्हन ने मांग ली ऐसी चीज, कि लाने गया दुल्हा चार दिनों तक नहीं लौटा वापस, पुलिस ने पकड़ा तो खुला राज

अगले दिन परिजन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने को मजबूर हुए। तीन दिन तक तलाश जारी रही। आखिरकार पुलिस ने उसकी लोकेशन हरिद्वार में ट्रेस की। मोहसिन को वहां घूमते हुए पाया गया और उसे परिवार के साथ वापस मेरठ लाया गया।
कैसे गायब हुआ दूल्हा? जानिए पूरा मामला
26 नवंबर को मोहसिन उर्फ मोनू का मुजफ्फरनगर के खतौली में निकाह हुआ था। 27 नवंबर को वह अपनी दुल्हन को घर लेकर आया। परिवारवालों ने बताया कि सुहागरात से पहले कमरे में दुल्हन ने कहा,“कमरे में रोशनी बहुत तेज है, एक छोटा बल्ब ले आओ।” बस यही सुनकर मोहसिन रात 12 बजे घर से निकला और फिर गायब हो गया। नई दुल्हन पति का इंतजार करती रही, लेकिन वह लौटा ही नहीं। अगले दिन परिजन परेशान हो गए और पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई।
सीसीटीवी में नहर के पास दिखा
तलाशी में मोहसिन गंगनहर के आसपास सीसीटीवी में दिखाई दिया। इससे पुलिस को उसकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता हुई कि कहीं उसने कोई आत्मघाती कदम तो नहीं उठा लिया। इसके बाद पुलिस ने उसका मोबाइल ट्रेस किया तो लोकेशन हरिद्वार मिली। एक टीम तुरंत हरिद्वार पहुंची और मोहसिन को वहां टहलते हुए पा लिया।
'नर्वस हो गया था, इसलिए चला गया'- मोहसिन
घर लाए जाने पर पूछताछ में मोहसिन ने बताया, सुहागरात में मैं बहुत नर्वस हो गया था। डिप्रेशन में आकर घर से बाहर निकल आया और सीधे हरिद्वार पहुंच गया। घर लौटने पर उसकी मां ने बेटे को गले लगाकर रोते हुए स्वागत किया।
परिवार की पीड़ा
मोहसिन की मां फरीदा का कहना है, “हम बहू को विदा कराकर लाए थे, लेकिन रात में बेटा बल्ब लेने गया और नहीं लौटा। अगले दिन मेरी दो बेटियों का निकाह था, वे बिना भाई के ही विदा हुईं।” “बेटा कभी ऐसे घर से नहीं जाता था, काम पर जाकर सीधे घर आता था। उसकी शादी की तैयारी भी उसी ने की थी।
पिता बोले—‘बेटा बहुत खुश था
मोहसिन के पिता सईद, जो ठेकेदार हैं और 9 बच्चों के पिता हैं। उन्होंने कहा, निकाह दोनों परिवारों की रजामंदी से हुआ था। लड़का-लड़की दोनों खुश थे। वह अचानक ऐसा कैसे कर सकता है, समझ नहीं आया। हमने किसी पर शक नहीं किया, बस पूरे परिवार के साथ बेटे की तलाश करते रहे।
तीन दिन की दहशत और परेशानियों के बाद मोहसिन सकुशल लौट आया। परिवार ने राहत की सांस ली और उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे आराम करने की सलाह दी।
.webp)
