1. Home
  2. यूपी

वाराणसी से PM Modi ने चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- ये ट्रेनें भारत की संस्कृति और विकास को जोड़ने वाली कड़ी

Vande Bharat

Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से देश को बड़ी सौगात दी। उन्होंने एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को बनारस स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने उपस्थित लोगों को देव दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि Vande Bharat काशी का यह आयोजन पूरे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है।

चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि आज से काशी-खजुराहो वंदे भारत, फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत, लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत, और एर्नाकुलम-बेंगलुरू वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो रही है। इन नई ट्रेनों के साथ अब देश में 160 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगी हैं।

पीएम ने कहा, “वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं। ये सिर्फ ट्रेनें नहीं, बल्कि भारतीय रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने का एक बड़ा अभियान हैं। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है, जिस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।

Pm

इंफ्रास्ट्रक्चर से विकास की रफ्तार

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के विकसित देशों में आर्थिक विकास के पीछे उनकी मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवस्था की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा, “भारत भी अब उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही विकसित भारत की नींव बनेगा।”

तीर्थ स्थलों को जोड़ने वाली पवित्र परंपरा

पीएम मोदी ने कहा, “भारत में सदियों से तीर्थ यात्राओं को देश की चेतना का माध्यम माना गया है। ये यात्राएं केवल देवदर्शन का मार्ग नहीं हैं, बल्कि भारत की आत्मा को जोड़ने वाली परंपरा हैं।

Vande Bharat

उन्होंने आगे कहा कि प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट और कुरुक्षेत्र जैसे तीर्थ क्षेत्र हमारी आध्यात्मिक धारा के केंद्र हैं। अब जब ये पवित्र स्थल वंदे भारत के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं, तो यह भारत की संस्कृति, आस्था और विकास को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कदम भारत की विरासत के शहरों को विकास का प्रतीक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।