रायबरेली की रानी बंदरिया, करती हैं पूरे घर के काम, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे- OMG!

Raebareli Rani Bandariya : बंदरों को एक बेहद चालाक और शरारती जीव माना जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि ये चीजों को ध्यान से देखते हैं और फौरन उनकी नकल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा बंदर देखा है जो इंसान की तरह पूरे घर के काम संभाल ले? शायद यह सुनकर आपको मज़ाक लगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है। असल में, यूपी के रायबरेली जिले की 'रानी बंदरिया' (Raebareli Rani Bandariya) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है, क्योंकि उसके अनोखे कारनामे हर किसी को हैरान कर रहे हैं।
इंसानों की तरह घर के काम करने में हैं माहिर
रायबरेली के खागीपुर संडवा गांव में एक रानी नामक बंदरिया है, जो घर के सारे काम इंसान की तरह करती है। रानी को बर्तन धोना, खाना बनाना और घर के अन्य कामों में भी दिलचस्पी है। इस अनोखी बंदरिया की हरकतें स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल का कारण बनी हुई हैं।
रानी की इंसान जैसी इन गतिविधियों को देखकर हर कोई हैरान हैं। वह न केवल बर्तन धोने में माहिर है, बल्कि खाना भी बनाती है। रानी की यह हरकतें उसके मालिक आकाश के साथ गहरी दोस्ती को भी दर्शाती हैं। आकाश और रानी की दोस्ती के किस्से अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग इस जोड़ी को देखकर हैरान हैं।
रानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बर्तन धोते और खाना बनाते हुए नजर आ रही है। लोग इस वीडियो को देखकर रानी की काबिलियत की तारीफ कर रहे हैं और उसे एक घरेलू सहायक की तरह देख रहे हैं। रानी की इस अनोखी हरकतों ने रायबरेली में सुर्खियां बटोरी हैं और लोग इसे एक चमत्कारी घटना मान रहे हैं।
देखें वीडियो
.webp)
