OMG! होने वाली बहू से खुद शादी कर आया 3 बेटों का बाप, दवा दिलाने के बहाने ले गया था दिल्ली

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर रख दिया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के ककरौआ गांव में रहने वाले एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही बेटे की तयशुदा मंगेतर से निकाह कर लिया।
बहू को दवा दिलाने के बहाने ले गया दिल्ली
जानकारी के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति बीते कुछ समय से भोट क्षेत्र के बांस नगली गांव में रह रहा था और उसके तीन बेटे हैं। करीब छह महीने पहले उसने अपने छोटे बेटे के लिए अजीमनगर थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय लड़की से रिश्ता तय किया था और शादी की तारीख भी निश्चित हो गई थी।
लेकिन शादी की तारीख नजदीक आने के साथ ही पिता बार-बार लड़की के घर जाने लगा। इसी दौरान उसने अपनी होने वाली बहू के प्रति आकर्षण महसूस किया। मौका पाकर वह युवती को डॉक्टर को दिखाने के बहाने दिल्ली ले गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। आठ दिन बाद जब वह लौटा तो युवती के साथ निकाह कर चुका था।
परिवार ने किया विरोध, पंचायत ने निकाला घर से बाहर
जब परिवार को यह बात पता चली तो घर में जमकर झगड़ा और विवाद हुआ। परिजनों को यह रिश्ता बिल्कुल स्वीकार नहीं था। मामला इतना बढ़ गया कि पंचायत बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से दोनों को परिवार से बाहर करने का निर्णय लिया गया। अब दोनों दिल्ली में किसी रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं और गांव लौटने की हिम्मत नहीं कर पा रहे।
इस घटना की खबर जब गांव और आसपास के इलाकों में फैली तो हैरानी, नाराजगी और चर्चा का माहौल बन गया। युवक के बेटे बेहद आहत हैं और अपने पिता की इस हरकत को धोखा और शर्मनाक कदम बता रहे हैं।
.webp)
