Rinku Singh और प्रिया सरोज के सगाई की खबर है कितनी सच? सपा सांसद के पिता ने खुद बताया

Rinku Singh & Priya Saroj News : टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) और उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) की सगाई को लेकर खबरें सामने आई हैं। प्रिया सरोज के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज (Tufani Saroj) ने इन खबरों के पीछे कितनी सच्चाई है, इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सपा विधायक तूफानी सरोज ने राजनिती बज से टेलीफोनिक बातचीत में बताया कि, "रिंकू सिंह के परिवार वालों ने हमारे बड़े दामाद, जो अलीगढ़ में CJM के पद पर हैं, उनके पास रिंकू और प्रिया के रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने यह भी कहा, हम रिश्ते को लेकर सार्थक है,"हम इसपर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। यह शादी का मामला है, इसलिए हमें सोच-समझकर फैसला लेना होगा।
यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की खबरें चल रही थीं। हालांकि, सपा विधायक ने इन खबरों को खारिज करते हुए बताया कि प्रिया और रिंकू के बीच शादी की बात हुई थी, जिस पर विचार किया जा रहा है।
प्रिया सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। वह तीन बार के सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। प्रिया का जन्म वाराणसी में हुआ था, और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से की थी। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई की।
.webp)
