जल्द शादी के बंधन में बधेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज, पिता ने बताया कब होगी सगाई और शादी

Rinku Singh & Priya Saroj News : क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बात की पुष्टि प्रिया सरोज के पिता और केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज ने की है। उन्होंने बताया कि रिंकू सिंह के परिवार से शादी को लेकर चर्चा पूरी हो चुकी है।
संसद सत्र के बाद तय होगी तारीख
शादी की तारीख संसद सत्र के बाद तय की जाएगी, जो 30-31 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। शादी से पहले लखनऊ में सगाई की रस्म होगी।
यह भी पढ़ें- Rinku Singh और प्रिया सरोज के सगाई की खबर है कितनी सच? सपा सांसद के पिता ने खुद बताया
रिंकू सिंह के खेल कार्यक्रम को ध्यान में रखकर होगा फैसला
रिंकू सिंह वर्तमान में टी-20 मैचों की तैयारी कर रहे हैं और आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे। शाहरुख खान की टीम ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। शादी और सगाई की तारीख उनके व्यस्त कार्यक्रम को ध्यान में रखकर तय की जाएगी ताकि उनके खेल पर कोई प्रभाव न पड़े।
पहचान बनी सहेली के पिता के जरिये
तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की जान-पहचान प्रिया की सहेली के पिता के जरिये हुई थी, जो खुद एक क्रिकेटर हैं। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और परिजनों की रजामंदी से शादी करने का फैसला किया।
सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई को लेकर कई बातें लिखी गईं, लेकिन तूफानी सरोज ने स्पष्ट किया कि सगाई अभी नहीं हुई है। शादी और सगाई की तारीख जल्द ही तय की जाएगी।
.webp)
