समाजवादी मजदूर सभा बनाएगी मजदूरों की नई पहचान, दिहाड़ी, संविदा और आउटसोर्सिंग मजदूर होंगे लामबंद

जौनपुर। समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने कहा कि मजदूरों के हक की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मजदूरों और किसानों के शोषण का सिलसिला जारी है। निजी कंपनियां दिहाड़ी मजदूरों को उनके अधिकार देने में आनाकानी करती हैं, और ईएसआई जैसी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
शनिवार को जौनपुर पहुंचने पर श्रमिक का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जौनपुर की धरती हमेशा से संघर्ष की गवाह रही है। यहां के मजदूरों और किसानों ने अपने अधिकारों के लिए कई लड़ाई लड़ी हैं। समाजवादी मजदूर सभा हर मजदूर को जोड़कर एक मजबूत संगठन तैयार करेगी। इसका उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनाव में बदलाव लाना है।
फावड़ा प्रमुख बनाएगी मजदूरों को संगठित
उन्होंने ऐलान किया कि मजदूरों को एकजुट करने के लिए "फावड़ा प्रमुख" की शुरुआत की जाएगी। यह पहल मजदूरों के हितों की रक्षा और उनके अधिकार सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। सपा सरकार बनने पर मजदूरों के शोषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव का संकल्प
सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि उन्होंने अपने पिता, पूर्व सांसद अर्जुन सिंह यादव से मजदूरों और किसानों की लड़ाई का हुनर विरासत में पाया है। उन्होंने कहा कि जौनपुर के लोग हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़े रहे हैं। अब वक्त है कि मजदूरों का बड़ा संगठन तैयार किया जाए।
कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में सत्यनारायण यादव, मुकेश कुमार शर्मा, मंजय कन्नौजिया समेत कई नेता उपस्थित रहे। सबने आगामी चुनावों में सपा की जीत का संकल्प लिया।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।
Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts
.webp)
