1. Home
  2. यूपी

संभल दंगे की फाइल फिर खुलेगी : 1978 के सांप्रदायिक दंगे पर सात दिनों में मांगी रिपोर्ट, प्रशासन जांच में जुटा


उत्तर प्रदेश के संभल में 1978 में हुए सांप्रदायिक दंगे की फाइल एक बार फिर से खोली जा रही है। प्रदेश सरकार ने इस मामले में सात दिनों के भीतर रिपोर्ट तलब की है। संभल प्रशासन और पुलिस दंगे से जुड़े पुराने मामलों की गहनता से जांच करेंगे।

मुख्यमंत्री के बयान के बाद बढ़ी सक्रियता


दिसंबर 2024 में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल दंगे पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि 1947 से अब तक संभल में दंगों के चलते 209 हिंदुओं की जान गई है। 1978 के दंगे में कई हिंदुओं की हत्या और पलायन की घटनाएं हुई थीं। इसके बाद सरकार ने दंगे से जुड़ी फाइलों की फिर से समीक्षा का आदेश दिया।

संभल दंगे की फाइल फिर खुलेगी : 1978 के सांप्रदायिक दंगे पर सात दिनों में मांगी रिपोर्ट, प्रशासन जांच में जुटा

आगजनी और पलायन की भयावह घटना


29 मार्च 1978 को हुए दंगे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। सांप्रदायिक तनाव के चलते शहर में हिंसा, आगजनी और लूटपाट की घटनाएं हुईं। भय के चलते 40 रस्तोगी परिवारों को पलायन करना पड़ा। मंदिरों में पूजा-अर्चना बंद हो गई थी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि शहर में दो महीने तक कर्फ्यू लगाना पड़ा।

संभल दंगे की फाइल फिर खुलेगी : 1978 के सांप्रदायिक दंगे पर सात दिनों में मांगी रिपोर्ट, प्रशासन जांच में जुटा

दंगे की वजह और दर्ज हुए मुकदमे


दंगे की शुरुआत एक दुकान बंद कराने के विवाद से हुई, जो देखते ही देखते सांप्रदायिक हिंसा में बदल गई। इस दौरान करीब 169 एफआईआर दर्ज की गईं, जिनमें से तीन पुलिस द्वारा दर्ज कराई गई थीं। बावजूद इसके, घटना के 46 साल बाद भी किसी को सजा नहीं मिल सकी।

संभल दंगे की फाइल फिर खुलेगी : 1978 के सांप्रदायिक दंगे पर सात दिनों में मांगी रिपोर्ट, प्रशासन जांच में जुटा

मंदिर के पट खुले, फाइलों की फिर से जांच


दंगे के बाद 46 साल तक बंद रहे एक प्रमुख मंदिर के पट हाल ही में खुले। इसके बाद प्रशासन ने इस दंगे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पलायन के गवाह और पीड़ित परिवार अब भी न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं।

संभल दंगे की फाइल फिर खुलेगी : 1978 के सांप्रदायिक दंगे पर सात दिनों में मांगी रिपोर्ट, प्रशासन जांच में जुटा