1. Home
  2. यूपी

बेटी के लिए रिश्ता देखने गई मां, खुद ही होने वाले दामाद पर हो गई फिदा, फिर कर दिया ये कांड...

Saas

शाहजहांपुर जिले के बंडा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जो अब इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां एक 45 वर्षीय महिला, जो चार बच्चों की मां है, अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गई थी। लेकिन इस दौरान वह उसी युवक के साथ प्यार में पड़ गई और बात शादी तक पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक, महिला के पति का निधन करीब तीन साल पहले हो चुका था। तब से वह अपने ससुराल में चार बच्चों- तीन बेटे और एक बेटी—के साथ रह रही थी। उसकी बेटी की उम्र करीब 20 साल है। जब वह अपनी बेटी के रिश्ते के सिलसिले में युवक से मिली, तो बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

इस रिश्ते की भनक जब बेटी को लगी, तो उसने न केवल इस पर आपत्ति नहीं जताई, बल्कि अपनी मां के फैसले में उसका साथ भी दिया। बेटी ने यहां तक कह दिया कि वह अपनी शादी बाद में कर लेगी, पहले मां की खुशी जरूरी है।

दोनों परिवारों की सहमति के बाद चार दिन पहले शाहजहांपुर के एक मंदिर में महिला और युवक ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह रचा लिया। हालांकि शादी के बाद महिला अकेले ही अपने गांव लौटी। गांववालों और महिला के परिजनों ने इस विषय पर बोलने से परहेज़ किया है।

यह अनोखी शादी न सिर्फ सामाजिक सोच को चुनौती देती है, बल्कि रिश्तों को समझने का एक नया नजरिया भी पेश करती है। मामला अब पूरे इलाके में सुर्खियों में बना हुआ है।