ताज की ऐसी दीवानगी… बिना वीजा के आगरा पहुंच गया यमन का नागरिक, पुलिस ने दबोचा

आगरा: ताजमहल (Taj Mahal) के दीदार की चाहत में यमन का एक नागरिक बिना वीजा के भारत पहुंच गया। होटल में कमरा न मिलने के बाद जब ऑटो चालक को शक हुआ, तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि यह व्यक्ति 9 साल पहले वीजा समाप्त होने के बावजूद भारत में अवैध रूप से रह रहा था।
यमन के निवासी ओमर मोहम्मद अल सैयद ने 2015 में भारत में छात्र वीजा पर प्रवेश किया था और हैदराबाद की मैक्स एजुकेशन अकादमी से पढ़ाई कर रहा था। हालांकि, उसका वीजा 2018 में समाप्त हो गया था और उसने इसे नवीनीकरण नहीं कराया। वह अब तक बिना वीजा के भारत में रह रहा था।
यह भी पढ़ें- Taj Mahal : शाहजहां के उर्स पर खुलेगा तहखाना, फ्री एंट्री के साथ देख सकेंगे असली मकबरे
होटल में कमरा न मिलने के कारण ऑटो चालक को ओमर की गतिविधियों पर शक हुआ। जब पुलिस ने पूछताछ की, तो पता चला कि उसका पासपोर्ट 9 अगस्त 2025 तक वैध है, लेकिन वीजा 28 मई 2018 को समाप्त हो चुका था। ओमर ने बताया कि अपने देश में चल रहे आंतरिक संघर्षों के कारण वह वापस नहीं जा सका और भारत में ही रहकर जीवन यापन कर रहा था।
पर्यटन पुलिस ने ओमर को गिरफ्तार कर विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
.webp)
