जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बरातियों से भरी सफारी खाई में गिरी, तीन की मौत

जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मुफ्तीगंज बाजार के पास बरातियों से भरी सफारी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य में मदद की और घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही एसपी डॉ. कौस्तुभ समेत पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, वाराणसी से एक बारात जौनपुर की ओर आ रही थी। देर रात करीब मुफ्तीगंज के समीप सफारी वाहन अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में बबलू सोनकर (45) पुत्र शंकर सोनकर, श्यामलाल सोनकर (35) पुत्र मुरली सोनकर और राजू सोनकर (45) पुत्र विजय सोनकर की मौत हो गई। तीनों मृतक वाराणसी कैंट थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
डॉक्टरों ने सभी को अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो गंभीर घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
.webp)
