1. Home
  2. यूपी

यूपी में एकबार फिर चली तबादला एक्सप्रेस : 16 IPS अफसरों का फेरबदल, 11 जिलों के कप्तान बदले, देखें लिस्ट

IPS

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। गुरुवार को सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है, जिनमें 11 जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्ती दिखाते हुए आज़मगढ़, कुशीनगर और देवरिया के एसपी को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। उनकी जगह नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इससे पहले बुधवार को 44 एडिशनल एसपी के तबादले किए गए थे, जिनमें संभल के चर्चित एएसपी अनुज चौधरी का भी नाम था।

ट्रांसफर की लिस्ट

  • हेमराज मीना (IPS-2012) – एसएसपी आज़मगढ़ से हटाकर पुलिस मुख्यालय संबद्ध।

  • संतोष कुमार मिश्र (IPS-2012) – एसपी कुशीनगर से हटाकर मुख्यालय संबद्ध।

  • जय प्रकाश सिंह (IPS-2013) – एसपी सुरक्षा लखनऊ से उन्नाव के एसपी बनाए गए।

  • संजय समर (IPS-2014) – एसएसपी अलीगढ़ से हटाकर देवरिया के एसपी बने।

  • लवक्रांत वीर (IPS-2014) – एसपी देवरिया से मुख्यालय संबद्ध।

  • नीरज कुमार जादौन (IPS-2015) – हरदोई के एसपी से अलीगढ़ के एसएसपी नियुक्त।

  • अशोक कुमार मीना (IPS-2015) – सोनभद्र से हटाकर हरदोई के एसपी बने।

  • अभिषेक वर्मा (IPS-2016) – एसपी रेलवे आगरा से सोनभद्र के एसपी नियुक्त।

  • दीपक भूकर (IPS-2016) – उन्नाव से हटाकर प्रतापगढ़ के एसपी बने।

  • डॉ. आलोक कुमार-II (IPS-2016) – प्रतापगढ़ से हटाकर आज़मगढ़ के एसएसपी बने।

  • केशव कुमार (IPS-2017) – अम्बेडकरनगर से कुशीनगर के एसपी नियुक्त।

  • अभिजीत आर. शंकर (IPS-2018) – औरैया से हटाकर अम्बेडकरनगर के एसपी बने।

  • अभिषेक भारती (IPS-2018) – प्रयागराज डीसीपी से औरैया के एसपी बने।

  • मनीष कुमार शांडिल्य (IPS-2018) – सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज से डीसीपी प्रयागराज नियुक्त।

  • अलिन कुमार झा (IPS) – बलिया से हटाकर एसपी रेलवे आगरा बनाए गए।

  • सवेश कुमार मिश्र (IPS) – 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज बने।