UP IPS Transfer : योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

UP IPS Transfer : उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 13 आईपीएस अधिकारियों (UP IPS Transfer) का तबादला किया। इनमें एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख बदलाव
- IG मेरठ नचिकेता झा: सचिव गृह नियुक्त।
- डॉ. एन रविंदर: एडीजी एंटी करप्शन का प्रभार।
- डॉ. संजीव गुप्ता: एडीजी स्थापना और डीजीपी के जीएसओ बनाए गए।
ट्रांसफर लिस्ट
- संजीव गुप्ता: उत्तर प्रदेश डीजीपी के नए जीएसओ नियुक्त।
- डॉ. एन रविंदर: एडीजी एंटी करप्शन।
- नचिकेता झा: सचिव गृह नियुक्त।
- DIG अमित पाठक: देवीपाटन रेंज के डीआईजी बनाए गए।
- DIG कलानिधि नैथानी: मेरठ रेंज के डीआईजी।
- DIG केशव चौधरी: झांसी रेंज के डीआईजी।
- DIG दिनेश कुमार पी: बस्ती रेंज के डीआईजी।
- DIG संजीव त्यागी: आगरा कमिश्नरेट में तैनात।
- JCP आकाश कुलहरी (लखनऊ): लोक शिकायत पुलिस मुख्यालय स्थानांतरित।
नई जिम्मेदारियों के साथ तेज़ कार्रवाई की उम्मीद
योगी सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को बेहतर प्रशासनिक संचालन और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। अधिकारियों की नई तैनाती से प्रदेश में सुचारु प्रशासनिक संचालन की उम्मीद है।
.webp)
