UP Weather Update: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने बताया कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठंड का असर महसूस होने लगा है। उत्तर प्रदेश में भी अब ठिठुरन भरी ठंड का सीजन आने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। अनुमान है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह, यानी 10 तारीख के आसपास, उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस बदलाव के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर दिखाई देगा।
न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 3 और 4 दिसंबर को सुबह और देर रात के समय कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट का दौर शुरू होगा।
10 दिसंबर के बाद ठंड होगी तेज
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, 10 दिसंबर के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं में बदलाव होने की संभावना है। इस बदलाव के चलते उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट होगी और ठंड और बढ़ेगी।
अगले 48 घंटों में गिर सकता है तापमान
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले 48 घंटों में यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। साथ ही, अधिकतम तापमान में भी हल्की कमी होने का अनुमान है।
.webp)
