पति से हुआ झगड़ा तो पत्नी ने मुंह पर फेंकी खौलती चाय, फिर जो किया कर देगा हैरान

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के ओकवुड एनक्लेव, वेव सिटी में एक सौरभ सिंह नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सौरभ ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी ने उन पर खौलती हुई चाय फेंकी और सॉस पेन से सिर पर वार किया, जिससे उनका चेहरा जल गया और सिर सूज गया।
घटना का विवरण
सौरभ के अनुसार, 24 अगस्त की सुबह उनके और पत्नी के बीच बहस हुई। गुस्से में पत्नी ने गैस पर खौलती हुई चाय उनके ऊपर फेंक दी। इसके अलावा, उसने सॉस पेन से सिर पर इतनी जोर से वार किया कि उनके सिर पर चोट लगी और नाक से खून बहने लगा। झुलसे होने के कारण उनके चेहरे, बाएं हाथ और सीने पर गंभीर जलन के निशान बने।
पत्नी ने घर का सारा सामान लेकर किया फरार
सौरभ ने आरोप लगाया कि पत्नी ने उन्हें मारने की धमकी दी और घर में रखा सारा कैश व अन्य सामान लेकर फरार हो गई। शिकायत के अनुसार, पत्नी अलमारी में रखे लगभग 1,44,000 रुपये कैश भी ले गई।
पुलिस जांच में जुटी
गाजियाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर धारा 131, 118(1) और 351(2) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पत्नी की तलाश जारी है और पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
.webp)
