योगी सरकार ने 2025 की सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट की जारी, जानें किस-किस दिन रहेंगा अवकाश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2025 के लिए सार्वजनिक और निर्बंधित छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस बार अधिकांश अवकाश कार्यदिवस (वर्किंग डे) पर पड़ रहे हैं। सरकार ने कुल 24 सार्वजनिक छुट्टियां और 31 निर्बंधित अवकाश घोषित किए हैं।
सरकारी आदेश के अनुसार, अगर किसी विशेष दिन दो त्योहार, महापुरुषों की जयंती या राष्ट्रीय पर्व एक साथ पड़ते हैं, तो उस दिन केवल एक ही अवकाश रहेगा।
2025 की मुख्य सार्वजनिक छुट्टियां
- 14 जनवरी (मंगलवार): हजरत अली का जन्मदिन
- 26 जनवरी (रविवार): गणतंत्र दिवस
- 26 फरवरी: महाशिवरात्रि
- 13 मार्च: होलिका दहन
- 14 मार्च: होली
- 31 मार्च: ईद-उल-फितर
- 6 अप्रैल: रामनवमी
- 10 अप्रैल: महावीर जयंती
- 14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती
- 18 अप्रैल: गुड फ्राइडे
- 12 मई: बुद्ध पूर्णिमा
- 7 जून: बकरीद
- 6 जुलाई: मोहर्रम
- 9 अगस्त: रक्षाबंधन
- 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
- 16 अगस्त: जन्माष्टमी
- 5 सितंबर: ईद-ए-मिलाद
अक्टूबर से दिसंबर तक की छुट्टियां
- 1 अक्टूबर: दशहरा और गांधी जयंती
- 20 अक्टूबर: दीपावली
- 22 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा
- 23 अक्टूबर: भैया दूज
- 5 नवंबर: गुरु नानक जयंती
- 25 दिसंबर: क्रिसमस
विशेष निर्देश
- रविवार पर पड़ने वाले मुख्य अवकाश: गणतंत्र दिवस, रामनवमी और मोहर्रम।
- सभी छुट्टियों का पालन स्थानीय चंद्र दर्शन और राज्य सरकार के निर्देशानुसार किया जाएगा।
निर्बंधित छुट्टियां
इसके अलावा, निर्बंधित छुट्टियों में 1 जनवरी (नववर्ष), 8 जनवरी (हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती के उर्स), 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 2 फरवरी (बसंत पंचमी) जैसे प्रमुख त्योहार शामिल हैं।
.webp)
