Ram Navami पर बनारसी इश्क फाउंडेशन ट्रस्ट ने लगाया रक्तदान शिविर, 50 यूनिट ब्लड डोनेट

वाराणसी। रामनवमी के पावन अवसर पर बनारसी इश्क फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कबीरचौरा स्थित शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में आयोजित हुआ, जहां अनजान, असहाय और घायल मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान किया गया।

इस शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 50 यूनिट ब्लड दान किया गया। रक्तवीर और रक्तवीरांगनाओं के उत्साह ने आयोजन को सफल बना दिया।

संस्था के संस्थापक रोहित कुमार साहनी ने बताया कि बनारसी इश्क फाउंडेशन बीते 9 वर्षों से सेवा कार्य कर रही है। अब तक संस्था के माध्यम से 2000 से अधिक यूनिट ब्लड डोनेट किया जा चुका है, जिससे न जाने कितनी ज़िंदगियों को नया जीवन मिला है।

इस सफल आयोजन में रोहित साहनी, वेद प्रकाश गुप्ता, जयंत अग्रवाल, अनूप गुप्ता, विशाल मेहरा, रोहित प्रजापति, आलोक यादव, शुभम जयसवाल, आशीष यादव, अंकिता सिंह, और अरुंधती जयसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संस्था ने यह संदेश भी दिया कि रक्तदान एक महादान है और प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इसे नियमित रूप से करना चाहिए, ताकि ज़रूरतमंदों की मदद की जा सके।



.webp)
