वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, छह श्रद्धालुओं की मौत, महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे वापस

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर उसमीकला मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी को एक डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे बड़ा हादसा हो गया।
छह लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
इस सड़क दुर्घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है, जिनमें दो पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे और गोरखपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। डीएम आर्यका अखौरी समेत प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे।
हादसे की भयावहता
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने शवों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
.webp)
