1. Home
  2. वाराणसी

वाराणसी के मुस्लिम इलाके में 250 साल पुराने बंद शिव मंदिर के कपाट खुले, अंदर मिले 3 खंडित शिवलिंग

वाराणसी। मदनपुरा क्षेत्र में स्थित 250 साल पुराने बंद सिद्धेश्वर महादेव मंदिर (Siddhesvar Mahadev Mandir) के कपाट बुधवार को प्रशासन ने खुलवा दिए। कटर से दरवाजा काटा गया और मंदिर के अंदर करीब 2 फीट तक जमी मिट्टी को हटाने का काम शुरू हुआ। सफाई के दौरान तीन खंडित शिवलिंग मिले। महिलाओं ने गंगा जल लाकर शिवलिंग और मंदिर की सफाई की।

मुस्लिम समुदाय ने जताई सहमति

मंदिर के खुलने को लेकर मुस्लिम समुदाय ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उनकी ओर से केवल शांति बनाए रखने की अपील की गई।

वाराणसी के मुस्लिम इलाके में 250 साल पुराने बंद शिव मंदिर के कपाट खुले, अंदर मिले 3 खंडित शिवलिंग

सनातन संगठन ने की थी मांग

इस मंदिर को खोलने की मांग पहले सनातन संगठन द्वारा की गई थी। संगठन के सदस्यों ने प्रशासन से अपील की थी, जिसके बाद जांच के आधार पर प्रशासन ने मंदिर के कपाट खोलने का निर्णय लिया।

खरमास के बाद शुरू होगी विधिवत पूजा

सनातन धर्म के कार्यकर्ता अजय शर्मा ने बताया कि फिलहाल मंदिर को साफ कराया जा रहा है। मंदिर में पूजा-अर्चना खरमास समाप्त होने के बाद, 14 जनवरी के बाद विधिवत रूप से शुरू की जाएगी।

सफाई में हटाई गई 2 फीट मिट्टी

अधिकारी आलोक वर्मा ने बताया कि मंदिर के अंदर करीब 2 फीट मिट्टी जमी हुई थी, जिसे हटाया जा रहा है। सफाई पूरी होने के बाद अंदर क्या मिला है, इसका ब्यौरा दिया जाएगा। पूजा के तरीके और प्रक्रिया पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा।

वाराणसी के मुस्लिम इलाके में 250 साल पुराने बंद शिव मंदिर के कपाट खुले, अंदर मिले 3 खंडित शिवलिंग

महिलाओं ने मनाई खुशी

मंदिर खुलने पर महिलाओं ने शंखनाद करते हुए अपनी खुशी प्रकट की। उन्होंने इसे महादेव की कृपा बताया और कहा कि उनके आंदोलन और आस्था का फल मिल गया है।

वाराणसी के मुस्लिम इलाके में 250 साल पुराने बंद शिव मंदिर के कपाट खुले, अंदर मिले 3 खंडित शिवलिंग

मामला क्या है?

मदनपुरा के गोल चबूतरा इलाके में स्थित मकान नंबर डी-31/65 के पास 17 दिसंबर को एक बंद शिव मंदिर मिला था। सनातन रक्षक दल ने वहां पूजा शुरू कराने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने स्वामित्व की जांच का हवाला देकर उन्हें रोका।

वाराणसी के मुस्लिम इलाके में 250 साल पुराने बंद शिव मंदिर के कपाट खुले, अंदर मिले 3 खंडित शिवलिंग

जांच में यह सामने आया कि मंदिर एक सार्वजनिक स्थल है, हालांकि, इसके पास के भवन को मुस्लिम परिवार को बेचा गया था। जांच पूरी होने के बाद प्रशासन ने मंदिर के कपाट खोलने का फैसला लिया, जिससे धार्मिक गतिविधियां पुनः शुरू हो सकें।

वाराणसी के मुस्लिम इलाके में 250 साल पुराने बंद शिव मंदिर के कपाट खुले, अंदर मिले 3 खंडित शिवलिंग
वाराणसी के मुस्लिम इलाके में 250 साल पुराने बंद शिव मंदिर के कपाट खुले, अंदर मिले 3 खंडित शिवलिंग