Atul Subhash Suicide Case : घर छोड़कर भागे अतुल के ससुराल वाले, डरी-सहमी नजर आईं सास, वायरल हो रहा Video

Atul Subhash Suicide Case : बंगलुरु में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या (Atul Subhash Suicide Case) के मामले ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। इस घटना के बाद जौनपुर स्थित उनके ससुराल का वीडियो सामने आया है, जिसमें सास निशा सिंघानिया और साला अनुराग सिंघानिया को रात के अंधेरे में घर छोड़कर जाते हुए देखा गया।
रात के सन्नाटे में छोड़ा घर
घटना के बाद मंगलवार रात करीब 11:15 बजे, निशा सिंघानिया अपने घर ढालगर टोला से चुपके से बाहर निकलीं। उन्होंने घर पर ताला लगाया और पीछे के रास्ते से किला क्षेत्र तक पहुंचीं। वहां पहले से खड़ी बाइक और बुलेट पर सवार होकर मां-बेटे सिपाह की ओर निकल गए।
डरी-सहमी नजर आईं सास
वीडियो में निशा सिंघानिया को डरते और दोनों हाथ जोड़ते हुए भागते हुए देखा गया। मीडिया कर्मियों द्वारा सवाल पूछे जाने पर उनके बेटे अनुराग ने कहा कि मां की तबीयत खराब है, उन्हें डॉक्टर को दिखाने जा रहे हैं।
देखें वीडियो
घर छोड़कर भागे #अतुल_सुभाष के ससुराल वाले, डरी-सहमी नजर आईं सास, वायरल हो रहा Video#AtulSubhashSuicide #AtulSubhashsuicidecase pic.twitter.com/jI3Uv7e3UT
— Rajniti Buzz (@rajnitibuzz7651) December 12, 2024
पुलिस की जांच तेज
घटना की जानकारी मिलते ही जौनपुर पुलिस निशा सिंघानिया के घर पहुंची। पुलिस ने घटना से जुड़े सबूत जुटाए और वहां जमा भीड़ को हटाया। पुलिस का कहना है कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया।
मामला बना राष्ट्रीय चर्चा का विषय
अतुल सुभाष की आत्महत्या का यह मामला सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर लगातार चर्चा में है। पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके परिवार की भूमिका को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर रही है।
पुलिस द्वारा ससुराल पक्ष से पूछताछ और सबूत जुटाने का सिलसिला जारी है। घटना से जुड़े नए खुलासों का इंतजार किया जा रहा है।
.webp)
