1. Home
  2. राजनीति विशेष

Murshidabad Violence: CM योगी के बयान के बाद बंगाल हिंसा पर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, ममता बनर्जी के लिए कही दी यह बड़ी बात...

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav On Murshidabad Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और 24 परगना जिलों में हालिया हिंसा के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। सत्ताधारी दल और विपक्ष एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाया था। अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जवाब देते हुए खुलकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन किया है।

अखिलेश यादव ने कहा, "हम ममता दीदी के साथ हैं। बंगाल में जो हिंसा फैलाई जा रही है, वह भारतीय जनता पार्टी की साजिश है। समाजवादी पार्टी ममता बनर्जी को पूरा समर्थन देगी।"

सरकार पर तीखा हमला

अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को भी कई मोर्चों पर घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुनियादी ढांचा बेहद खराब स्थिति में है। अस्पतालों में आग लग रही है, और सरकार इससे कोई सीख नहीं ले रही। झांसी की घटना से यदि कोई सबक लिया गया होता, तो हाल की घटनाओं को रोका जा सकता था।

यह भी पढ़ें- Murshidabad Violence: लातों के भूत बातों से नहीं मानते... बंगाल में हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर फूटा CM योगी का गुस्सा

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "कहीं ये आग भ्रष्टाचार छिपाने का जरिया तो नहीं है? हमें जानकारी मिली है कि पिछले सात-आठ वर्षों से घटिया और सस्ता सामान इस्तेमाल किया जा रहा है।"

कानून-व्यवस्था पर सवाल

अखिलेश ने प्रयागराज की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, "वहां एक युवक को जिंदा जला दिया गया, ये साधारण मामला नहीं है।" अतीक अहमद की हत्या पर उन्होंने आरोपियों की पृष्ठभूमि पर सवाल उठाते हुए कहा, "सरकार को बताना चाहिए कि गरीब परिवारों से आने वाले आरोपियों के पास इतनी महंगी पिस्टल कहां से आई?"

भीमराव अंबेडकर पर भावुक बयान

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, "हमारे लिए बाबा साहेब भगवान हैं। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।"