चिराग पासवान से मिली पूर्वी उत्तर प्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय, संगठन विस्तार के बारे में दी जानकारी

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की पूर्वी उत्तर प्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय (Priti Upadhyay) ने मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने संगठन के पूर्वी उत्तर प्रदेश में विस्तार के बारे में जानकारी दी।

चिराग पासवान ने संगठन के प्रयासों को सराहा और आश्वासन दिया कि जल्द ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की महिला कार्यकर्ताओं से बैठक की जाएगी।
प्रीति उपाध्याय ने मंत्री जी से इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करते हुए संगठन की योजनाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। जय लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के साथ संगठन के विस्तार की दिशा में इस बैठक को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

.webp)
