1. Home
  2. टेक

FatBoyPanel Malware से सावधान! बैंक अकाउंट हो सकता है एक झटके में खाली

FatBoyPanel Malware

FatBoyPanel Malware : अगर आपको किसी अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आए और वह व्यक्ति खुद को बैंक अधिकारी बताए, तो सतर्क हो जाइए। भारत में एक नया और खतरनाक मालवेयर ‘FatBoyPanel’ तेजी से फैल रहा है, जो लोगों के बैंक अकाउंट को खाली कर रहा है। इस साइबर अटैक का तरीका इतना चतुर है कि आम आदमी बिना किसी संदेह के इसके जाल में फंस सकता है।

FatBoyPanel मालवेयर क्या है?

FatBoyPanel एक प्रकार का बैंकिंग ट्रोजन है, जो खासतौर पर भारतीय यूजर्स को निशाना बनाता है। यह अब तक 900 से ज्यादा फर्जी ऐप्स के जरिए फैल चुका है। इसका उद्देश्य यूजर्स की संवेदनशील जानकारी चुराना, OTP प्राप्त करना और बिना अनुमति के वित्तीय लेन-देन करना है।

कैसे फंसते हैं लोग?

यह हमला सोशल इंजीनियरिंग के जरिए शुरू होता है। साइबर अपराधी खुद को बैंक या सरकारी अधिकारी बताकर व्हाट्सएप कॉल करते हैं। फिर एक फर्जी ऐप (APK) का लिंक भेजते हैं, जिसे डाउनलोड करते ही यह मालवेयर फोन में इंस्टॉल हो जाता है। इसके बाद यह यूजर के बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा लेता है।

यह भी पढ़ें- WhatsApp Blurry Image Scam : व्हाट्सएप पर आए ऐसी फोटो, तो भूलकर भी न खोलें, स्कैमर्स ने निकाला फ्रॅाड का नया तरीका

मालवेयर की चालाकी

FatBoyPanel इंस्टॉल होते ही अपने आइकन को छुपा लेता है और Google Play Protect को बंद कर देता है। इसके बाद यह SMS पढ़ने की अनुमति मांगता है, ताकि वह OTP चुरा सके। कुछ मामलों में यह Accessibility Services का इस्तेमाल कर अपने आप पैसे ट्रांसफर कर सकता है।

खतरे की रेंज कितनी बड़ी है?

Zimperium की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक यह मालवेयर 2.5 करोड़ से ज्यादा डिवाइसेज को नुकसान पहुंचा चुका है। इसके कंट्रोल पैनल से 1.5 लाख से ज्यादा चुराए गए मैसेज भी बरामद हुए हैं, जो इस खतरे की गंभीरता को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें- सावधान! ठगों ने बना डाले PhonePe और Google Pay जैसे दिखने वाले फर्जी ऐप्स, ऐसे करें पहचान

बचाव के तरीके

  • अनजान लिंक से ऐप डाउनलोड करने से बचें।

  • हमेशा Google Play Store से ही ऐप इंस्टॉल करें।

  • Google Play Protect को हमेशा ऑन रखें।

  • ऐप्स को SMS और कॉल की परमिशन देने से पहले उनका ध्यानपूर्वक निरीक्षण करें।

  • एक अच्छे मोबाइल सिक्योरिटी ऐप का इस्तेमाल करें।