SIM Swap Fraud : एक गलती और आपका नंबर चला जाएगा ठगों के हाथ, जानिए कैसे करें बचाव

SIM Swap Fraud : आजकल मोबाइल नंबर सिर्फ बात करने का जरिया नहीं रहा, बल्कि हमारी पहचान, बैंकिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन सुरक्षा का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन जितना जरूरी ये नंबर हमारे लिए है, उतना ही आसानी से साइबर अपराधी इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में ब्रिटेन की मशहूर कंपनी Marks & Spencer को इसी तरह के साइबर अटैक का सामना करना पड़ा। अप्रैल 2025 में हुए इस हमले के चलते कंपनी की ऑनलाइन सेवाएं ठप हो गईं और करीब 300 मिलियन पाउंड का नुकसान हुआ। इसमें SIM स्वैप फ्रॉड की भूमिका बताई जा रही है। इस खतरनाक फ्रॅाड के बारे में साइबर सुरक्षा सलाहकार मृत्युंजय सिंह (Cyber Security Expert Mrityunjay Singh) ने बताया कि स्कैमर्स कैसे आपके नंबर को अपना निशाना बनाते है और स्कैम करते है।
यह भी पढ़ें- साइबर अटैक की फिराक में पाकिस्तान! Cyber Expert ने बताए 5 Safety Apps, जो मुश्किल वक्त में बनेंगे मददगार
क्या है SIM स्वैप फ्रॉड?
मृत्युंजय सिंह ने बताया कि जब आप नया फोन या सिम लेते हैं और उसमें अपना पुराना नंबर ट्रांसफर कराते हैं, तो यह काम मोबाइल कंपनी करती है। लेकिन साइबर ठग इसी प्रक्रिया का फायदा उठाकर आपकी निजी जानकारी (जैसे आपकी मां का नाम, जन्मतिथि, स्कूल का नाम या पालतू जानवर का नाम) जुटाते हैं और खुद को असली यूजर दिखाकर आपके मोबाइल नंबर को अपने कब्जे में ले लेते हैं।

इसके बाद क्या होता है?
एक बार नंबर उनके पास चला गया, तो वे आपके नाम से कॉल, मैसेज कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आपके बैंक अकाउंट, ईमेल और सोशल मीडिया में भी लॉगिन कर सकते हैं। क्योंकि इन सब में जो OTP आता है, वो अब उनके पास पहुंचता है।
तेजी से बढ़ रहे हैं मामले
2024 में SIM स्वैप से जुड़े मामलों में 1,055% की बढ़ोतरी देखी गई। यह फ्रॉड आम लोगों से लेकर हाई-प्रोफाइल हस्तियों तक को निशाना बना रहा है। ट्विटर के पूर्व CEO जैक डोर्सी भी इस तरह के हमले का शिकार हो चुके हैं।
कैसे बचें इस खतरे से?
✅ सोशल मीडिया पर निजी जानकारी शेयर करने से बचें – खासकर जन्मतिथि, मां-बाप का नाम, स्कूल या पालतू जानवर की जानकारी।
✅ OTP के लिए मोबाइल नंबर की बजाय Authenticator Apps (जैसे Google Authenticator या Microsoft Authenticator) का इस्तेमाल करें।
✅ अपने फोन में बायोमेट्रिक लॉक (फिंगरप्रिंट, फेस लॉक) और मजबूत पासवर्ड जरूर लगाएं।
✅ अगर अचानक आपका नेटवर्क बंद हो जाए या OTP आना बंद हो जाए, तो अलर्ट हो जाएं – यह SIM स्वैप अटैक का संकेत हो सकता है।
✅ तुरंत अपने मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करें और अपनी पहचान को वेरिफाई कराएं।
.webp)
