1. Home
  2. क्राइम

पत्नी की इस बात से नाराज हुआ पति, सिर काटकर टोकरी में लेकर पहुंचा थाने, जानिए क्या है पूरा मामला

Murder

Assam News : असम के चिरांग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसका कटा हुआ सिर टोकरी में रखकर खुद साइकिल से पुलिस के पास पहुंच गया। यह दिल दहला देने वाली वारदात शनिवार की शाम उत्तर बल्लामगुड़ी क्षेत्र में हुई।

पत्नी का सिर लेकर थाने पहुंचा आरोपी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ब्रिटेश हाजोंग ने किसी धारदार हथियार से अपनी 50 वर्षीय पत्नी बैजयंती हाजोंग का सिर कलम किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह पूरी निष्ठुरता से पत्नी का कटा हुआ सिर साइकिल की टोकरी में रखकर नजदीकी पुलिस पेट्रोलिंग प्वाइंट पर पहुंचा और अधिकारियों को सौंप दिया। इस दौरान उसने खुद को पुलिस के हवाले भी कर दिया।

यह भी पढ़ें- UP-112 पर आया कॅाल, कहा- मैंने पत्नी की हत्या कर दी है, मौके पर पहुंची पुलिस तो पैरों तले खिसक गई जमीन

बेटियों की मौजूदगी में दी दर्दनाक मौत

चिरांग के एसपी अक्षत गर्ग के मुताबिक, जब यह जघन्य घटना हुई, उस वक्त आरोपी की बेटियां भी घर में मौजूद थीं। पुलिस अब बेटियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

घरेलू विवाद बना खूनी वारदात की वजह?

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि ब्रिटेश और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। घटना के दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हत्या के पीछे के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, वहीं हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढें- Haryana Murder Case : यूट्यूबर प्रेमी संग रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर...

हत्या का मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ब्रिटेश हाजोंग पेशे से दिहाड़ी मजदूर है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मिरेखा शर्मा ने बताया कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और जांच टीम हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है।