1. Home
  2. क्राइम

Haryana Murder Case : यूट्यूबर प्रेमी संग रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर...

Patni

हरियाणा, राजनीति Buzz डेस्क: हरियाणा के भिवानी जिले से दिल दहला देने वाला एक और मर्डर केस सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया की चकाचौंध और अनैतिक संबंधों ने एक मासूम बच्चे से उसका पिता और मां दोनों का साया छीन लिया। घटना में एक महिला ने अपने यूट्यूबर प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए रात होने का इंतजार किया।

प्रेम संबंधों में बना खौफनाक मर्डर प्लान

भिवानी के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र के गुजरों की ढाणी निवासी 35 वर्षीय प्रवीण की शादी रेवाड़ी जिले के गांव जुड़ी निवासी रवीना (32) से हुई थी। दंपती का छह साल का बेटा मुकुल भी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रवीना का इंस्टाग्राम और यूट्यूब के ज़रिए हिसार के प्रेमनगर निवासी यूट्यूबर सुरेश से संपर्क हुआ था। दोनों एक साथ शॉर्ट वीडियो बनाते थे और उनका रिश्ता पति प्रवीण की जानकारी में आ चुका था।

Bijnor Murder Case : पत्नी ने रेलकर्मी पति को गला घोट कर मार डाला, बोली- हार्ट अटैक आया है, ऐसे खुली पोल

आपत्तिजनक हालत में देख पति, फिर बन गया हत्या का शिकार

घटना वाले दिन यानी 25 मार्च को रवीना घर लौटी थी। उसी दिन दोपहर को प्रवीण ने अपनी पत्नी और सुरेश को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद विवाद हुआ। बहस बढ़ने पर रवीना और सुरेश ने मिलकर बेड पर ही चुन्नी से गला घोंटकर प्रवीण की हत्या कर दी।

सुधर जा वरना, काटकर ड्रम में भर दूंगी…पहले काटा दांत फिर पत्नी ने दी धमकी, डरकर पति पहुंचा थाने

दिनभर नॉर्मल बनी रही पत्नी, रात को शव फेंकने का प्लान

हत्या के बाद रवीना पूरे दिन सामान्य बनी रही। यहां तक कि जब परिजनों ने प्रवीण के बारे में पूछा, तो उसने अनभिज्ञता जताई। रात करीब ढाई बजे जब घर के सभी लोग सो गए, तो रवीना और सुरेश ने बाइक पर बीच में शव रखकर दिनोद रोड ड्रेन में ले जाकर फेंक दिया।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज

जब 28 मार्च को प्रवीण का शव ड्रेन से गली-सड़ी हालत में मिला, तो परिवार को शक हुआ। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें रवीना और सुरेश को रात में बाइक पर शव ले जाते हुए देखा गया। शक पक्का होते ही पुलिस ने रवीना से सख्ती से पूछताछ की और उसने जुर्म कबूल कर लिया।

इंस्टाग्राम स्टार बनने की कीमत—एक जान, एक परिवार तबाह

रवीना सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय थी। इंस्टाग्राम पर ‘रवीना राव’ नाम से उसके 34 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और 659 पोस्ट हैं, जिनमें डांस और शॉर्ट वीडियो हैं। परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर वह यह सब करती थी, जिससे पति प्रवीण के साथ कई बार झगड़े हो चुके थे।

अब अनाथ हुआ मासूम मुकुल

इस हत्या ने छह साल के मुकुल की जिंदगी तबाह कर दी। एक ओर पिता की हत्या हो गई, दूसरी ओर मां जेल चली गई। अब मुकुल अपने दादा सुभाष और चाचा संदीप के पास रह रहा है।

पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

एसएचओ सदर पुलिस थाना नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सुरेश को रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है। पहले ही रवीना को भी जेल भेजा जा चुका है। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि हत्या पहले से योजनाबद्ध नहीं थी, लेकिन पकड़े जाने पर दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।