इश्क जताकर पत्नी ने चाय में पति को पिलाई यह चीज, बॉयफ्रेंड को बुलाकर कर दिया यह कांड, ऐसा मर्डर जानकर रह जाएंगे हैरान

Bareilly News : बरेली में मेरठ के चर्चित 'सौरभ हत्याकांड' जैसी खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जान ले ली और फिर सबूत छुपाने के लिए पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
चाय में जहर, फिर गला दबाकर दी मौत
यह मामला ठाकुरद्वारा मोहल्ले का है, जहां 35 वर्षीय केहर पाल सिंह अपनी पत्नी रेखा और चार बच्चों के साथ किराये पर रहता था। बताया गया कि रेखा ने पहले पति को चाय में चूहे मारने की दवा मिलाकर पिलाई। जब वह बेसुध हो गया, तो उसने अपने प्रेमी को बुलाया। दोनों ने मिलकर उसका गला दबाकर मार डाला और फिर शव को पंखे से लटका दिया, ताकि लगे कि उसने आत्महत्या की है।
मर्डर के बाद रोने का नाटक, लोगों को किया गुमराह
घटना के बाद रेखा ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया, जिससे मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। जब लोगों ने दरवाजा खटखटाया और जवाब नहीं मिला, तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि केहर का शव पंखे से लटका हुआ है। रेखा लिपटकर शव से रोने लगी, जिससे शुरू में सभी को यह आत्महत्या का मामला लगा।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज
हालांकि, दो दिन बाद आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी पलट दी। रिपोर्ट में सामने आया कि केहर की मौत फांसी से नहीं, बल्कि गला दबाने और जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर रेखा से पूछताछ की, जिसमें उसने अपने प्रेमी पिंटू का नाम लिया। दोनों को हिरासत में लेकर जब सख्ती से सवाल किए गए, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
केहर के बड़े भाई अशोक कुमार ने बताया कि रेखा की मुलाकात मेडिकल कॉलेज में काम करते समय बिजनौर के रहने वाले पिंटू से हुई थी। दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया, जिसकी भनक केहर को लग गई थी। उसने रेखा से नौकरी छोड़ने को कहा, लेकिन रेखा ने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
16 साल की शादी, चार मासूम बच्चे
केहर और रेखा की शादी 16 साल पहले हुई थी। उनके चार बच्चे हैं—13 साल का राहुल, 10 साल का वंश, 7 साल का रितिक और 5 साल की बेटी परी। अब जब दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, तो इन मासूम बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच जारी
एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे यह भी पूछा जा रहा है कि हत्या के बाद कमरे को अंदर से कैसे बंद किया गया, जिससे मामला आत्महत्या जैसा लगे। जांच आगे जारी है।
.webp)
