1. Home
  2. क्राइम

पति ने मांगा खाना तो पत्नी ने दिया मौत, बोली- वो रोज बाहर...

Fight

Sultanpur News : सुल्तानपुर जिले के कांशीराम कॉलोनी (अमहट) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने मामूली विवाद के बाद पति को छत से धक्का दे दिया। घायल हालत में पति को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रात के खाने को लेकर हुआ था विवाद

शनिवार की रात दिलशाद (40) का पत्नी से खाने को लेकर झगड़ा हो गया। परिजनों के अनुसार, दिलशाद ने जब खाना छत पर मंगवाया, तो पत्नी को गुस्सा आ गया और गुस्से में उसने दिलशाद को छत से नीचे धक्का दे दिया।

यह भी पढें- रात में वापस नहीं लौटूंगा....पति के घर से निकलते ही पत्नी ने बुला लिया बॉयफ्रेंड, फिर अचानक आ गया पति और हो गया यह कांड

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक की बहन सायमा बानो ने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि भाई ने भाभी से खाना मांगा और भाभी ने उन्हें धक्का दे दिया। उनका कहना है कि आरोपी महिला अक्सर दिलशाद से झगड़ा करती थी और उसे पसंद नहीं करती थी। वहीं, मृतक की मां कुरैशा ने भी आरोप लगाया कि बहू का किसी और से मोबाइल पर बात करना झगड़े की वजह रहा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बहू ने बेटे को मारा था और इलाज कराना पड़ा था।

.यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड संग पत्नी छत पर मना रही थी रंगरलियां...पहुंच गया पति, पत्नी ने दी ऐसी धमकी की जानकर रह जाएंगे दंग

पत्नी शन्नो ने दी अपनी सफाई

पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी शन्नो ने आरोपों से इनकार किया। उसने कहा, "मैंने खाना बनाया, दिलशाद खा कर चले गए। उन्होंने शराब पी रखी थी और खुद छत से कूद गए। वो रोज बाहर शराब पीते थे लेकिन इस बार घर पर ही पी थी। उस वक्त मैं बच्चों को लेकर लेटी हुई थी। मेरी सास झूठ बोल रही हैं। हमारी शादी को 8 साल हो गए हैं, इतने सालों में कुछ नहीं हुआ, फिर अब मैं क्यों ऐसा करूंगी?"

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों के बयानों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।