1. Home
  2. राष्ट्रीय

अजब प्रेम की गजब कहानी: बहू कर रही थी बॅायफ्रेंड संग रोमांस, ससुर ने धरा रंगे हाथ, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे दंग

Patni

Bihar News : बिहार के दरभंगा में एक हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें एक शादीशुदा महिला को दूसरे युवक से प्यार हो गया। बात तब बिगड़ी जब ससुर ने बहू को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ, वो न सिर्फ गांव बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया और महिला की शादी उसके प्रेमी से करवा दी गई। जिसक बाद खुद पति ने उसे विदा किया।

पहली शादी से था बेटा

मुजफ्फरपुर जिले के बेरुआ (गायघाट) गांव की रहने वाली खुशी कुमारी ने साल 2021 में दरभंगा के बनौली गांव के राजू कुमार से लव मैरिज की थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी खुशहाल थी और साल 2022 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ। 2024 में खुशी, पति और बेटे के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गई, जहां उसकी मुलाकात बेतिया निवासी बुलेट कुमार से हुई। बातचीत दोस्ती में बदली और फिर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे।

यह भी पढ़ें- मंडप में हुआ हंगामा, जब प्रेमिका ने मारी बच्चे के साथ एंट्री, फिर...

छिप-छिपकर मिलने लगी खुशी, ससुर ने देख लिया सब कुछ

खुशी कुछ समय बाद पति और बेटे के साथ वापस गांव लौट आई, लेकिन उसका मन वहां नहीं लग रहा था। उसे लगातार बुलेट की याद सताने लगी। आखिरकार उसने प्रेमी को चुपके से गांव बुला लिया और अपने बेडरूम में मिलने लगी। उसी दौरान ससुर सियाराम ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। प्रेमी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ससुर ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद गांव में देर रात तक खूब हंगामा हुआ।

यह भी पढ़ें- भाभी पर चढ़ा इश्क का ऐसा खुमार,18 साल के देवर संग 3 बच्चों को भी लेकर हुई फरार, बोला पति- कई बार...

प्रेमी से कराई गई शादी

मामला पंचायत तक पहुंचा, जहां सरपंच रमेश सहनी और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में यह तय हुआ कि अगर महिला अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती तो उसकी शादी प्रेमी से कर दी जाए। खुशी ने भी साफ कह दिया कि वह अब राजू के साथ नहीं बल्कि बुलेट के साथ ही रहना चाहती है। अंततः पंचायत के फैसले के तहत खुशी और बुलेट की शादी करवा दी गई और राजू ने खुद अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ विदा कर दिया।

बेटे को दादी के पास छोड़ प्रेमी संग चली गई महिला

खुशी ने अपना फैसला बदलने से साफ इंकार कर दिया। सभी की समझाइश के बावजूद वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। अंत में उसने अपने बेटे को ससुराल में दादी के पास छोड़ा और प्रेमी के साथ नए जीवन की ओर निकल पड़ी। अब यह अनोखी प्रेम कहानी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है