1. Home
  2. टेक

JIO का कमाल, दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर पहुंचाया 5G नेटवर्क

JIO का कमाल, दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर पहुंचाया 5G नेटवर्क

सियाचिन ग्लेशियर, दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र, पर भारतीय सेना और रिलायंस जियो ( Reliance JIO) ने मिलकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां पहली बार 5G नेटवर्क का सफलतापूर्वक संचालन शुरू किया गया है। जियो ने अपनी स्वदेशी फुल-स्टैक 5G तकनीक का उपयोग करते हुए सियाचिन की एक अग्रिम चौकी पर 5G मोबाइल टॉवर स्थापित किया।

JIO का कमाल, दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर पहुंचाया 5G नेटवर्क

15 जनवरी, सेना दिवस से पहले मिली सफलता

सेना दिवस से ठीक पहले 4G और 5G सेवाओं का शुभारंभ करते हुए जियो देश का पहला ऐसा ऑपरेटर बन गया है, जिसने इस कठिन क्षेत्र में नेटवर्क सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। सेना ने इसे "अदम्य उपलब्धि" करार देते हुए कहा कि यह उन बहादुर सैनिकों को समर्पित है, जो अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश की सेवा कर रहे हैं।

JIO का कमाल, दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर पहुंचाया 5G नेटवर्क

-40°C में तकनीकी चमत्कार

सियाचिन, जहां तापमान -40°C तक गिरता है और बर्फीले तूफान आम हैं, वहां इस टॉवर को स्थापित करना एक असाधारण चुनौती थी। सेना की ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर और जियो की टीम ने मिलकर इस मिशन को अंजाम दिया। सेना ने रसद और क्रू मेंबर की सुरक्षा सुनिश्चित की, जबकि जियो ने अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया।

JIO का कमाल, दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर पहुंचाया 5G नेटवर्क

सैनिकों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

सेना ने कहा कि इस तकनीकी कदम से सियाचिन में तैनात सैनिकों को तेज और विश्वसनीय संचार सुविधाएं मिलेंगी। यह न केवल उनके अभियानों में सहायक होगी बल्कि उनके जीवन को भी आसान बनाएगी।

JIO का कमाल, दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर पहुंचाया 5G नेटवर्क